Skip to main content

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी यहां से देखें

 

WhatsApp Group______ Join Now 

Telegram Group_______ Join Now 

Facebook Page________ Join Now 

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी यहां से देखें: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अंतर्गत लाभान्वितों की संख्या 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार कर दी है। राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 का लाभ 30000 विद्यार्थियों को मिलेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त होगी। Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक कर सकते हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 का ऑफिशल नोटिफिकेशन नीचे उपलब्ध करवा दिया है।


राजस्थान के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इसमें पदों की संख्या 30,000 होने से अधिक संख्या में उम्मीदवार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Apply Online, Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 form, Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Last date, Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana Selection Process, Rajasthan Nishulk Coaching Scheme Eligibility Criteria, Rajasthan CM Anuprati Coaching Yojana 2023, Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Application form date राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 से आर्थिक रुप से कमजोर प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Latest News

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे। वर्ष 2023-24 के राज्य बजट में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाकर 30 हजार कर दी गई है। राजस्थान सरकार द्वारा यह योजना 2021 में कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 में अभ्यर्थियों का चयन 10वीं या 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर होगा। राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल 2023 से शुरू हो गए हैं। Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2023 तक रखी गई है।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 का लाभ सिविल सेवा परीक्षा, आरएएस एग्जाम, राजस्थान लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, सब इंस्पेक्टर, रीट, कॉन्स्टेबल परीक्षा, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, मेडिकल प्रवेश परीक्षा, क्लैट परीक्षा सहित विभिन्न भर्तियों में मिलेगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की पे मैट्रिक्स लेवल 10 या इससे ऊपर की परीक्षाएं एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पे मैट्रिक्स 5 जैसे ऊपर की परीक्षा के लिए लाभ दिया जाएगा। Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवार जिनकी वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है और ऐसे आवेदक जिनके माता-पिता लेवल 11 तक का वेतन ले रहे हैं। यह सभी अभ्यर्थी इस योजना के लिए आवेदन के योग्य हैं।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Qualification and Eligibility

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए योग्यता इस प्रकार रखी गई है-

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी की पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • वे अभ्यर्थी जिनके माता-पिता राज्य सरकार के कर्मी के रूप में पे मैट्रिक्स लेवल 11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हैं। वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • अभ्यर्थी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के बीपीएल परिवार का सदस्य होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा।
  • अभ्यर्थी ने प्रतियोगी परीक्षा का निर्धारित चरण उत्तीर्ण कर लिया हो अथवा प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सूचीबद्ध शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश ले लिया हो।

Rajasthan Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Required Documents

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं-

  • अभ्यर्थी का आधार कार्ड।
  • अभ्यर्थी का आय प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र की प्रति।
  • मूल निवास प्रमाण पत्र की कॉपी।
  • शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट या प्रमाण पत्र की प्रति।
  • प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने या शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेने के प्रमाण पत्र की प्रति।
  • शपथ पत्र।
  • मोबाइल नंबर।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Benefits

प्रतिष्ठित संस्थानों से कोचिंग प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को आवास और भोजन इत्यादि के लिए वर्ष में 40000 रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। बस शर्त है कि उन्हें इस कोचिंग के लिए अपना आवास छोड़कर किसी अन्य शहर में इस कोचिंग के लिए आकर रहना पड़ रहा हो। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, Minority, ईडब्ल्यूएस वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 8 लाख रुपए से कम है अथवा जिनके माता-पिता राज्य सरकार के कार्मिक होने पर पे मैट्रिक्स लेवल 11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हैं, को दिया जाएगा।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Selection Process

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के तहत अभ्यर्थियों का चयन 10वीं या 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसमें प्रत्येक जिले का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक लक्ष्य के अनुसार विद्यार्थियों के मेरिट पर चयनित संस्थानों में कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस योजना में लाभान्वित हों में न्यूनतम 50% छात्राएं होंगी। राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 का संचालन एसटी वर्ग के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए योजना का संचालन अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा किया जाएगा। ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एमबीसी के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालन किया जाएगा।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Vacancy wise seats

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए सीटों की संख्या इस प्रकार रखी गई है-

Exam name

Total seats

IAS

600

RAS

1500

एसआई और समकक्ष

2400

कांस्टेबल परीक्षा

2400

पटवारी, कनिष्ठ सहायक और समकक्ष

3600

क्लैट परीक्षा

2100

REET

4500

इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षा

12000

CAFC

300

CSEET

300

CMFAC

300

Total

30000

How to Apply Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें। राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रोसेस नीचे दी गई है। Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर अपनी एसएसओ आईडी को लॉगइन करना है।
  • जिन अभ्यर्थियों की एसएसओ आईडी नहीं है वह रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपनी एसएसओ आईडी बना सकते हैं।
  • एसएसओ आईडी लॉगिन करने के बाद आपको SJMS SMS एप्लीकेशन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको इस स्कीम में अनुप्रति कोचिंग इसकी और लॉगिन टाइप में स्टूडेंट का चयन करना है।
  • इसके बाद आप Applicant Profile पर क्लिक करेंगे और इसमें पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरेंगे।
  • इसमें आप मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र अपलोड करेंगे।
  • इसके बाद Applicant Details में अनुप्रति कोचिंग स्कीम के आगे अप्लाई फॉर स्किन पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद अपने एग्जाम और इंस्टिट्यूट या कोचिंग का चयन करेंगे। इसके बाद संबंधित एग्जाम के डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे।
  • आवेदन फाइनल सबमिट करने के बाद आपको Application List ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • इसके बाद आप अप्लाई कैंट स्टेटस पर क्लिक करके अपने फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • आप अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 Important Links

Start Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 20236 April 2023
Last Date Online Application form30 April 2023
Apply OnlineClick Here
Number of Seats30,000 Posts
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Join TelegramClick Here
Check All Latest JobsClick Here

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे?

राजस्थान मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक कर सकते हैं।

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की संपूर्ण प्रोसेस और डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया गया है।

WhatsApp Group______ Join Now 

Telegram Group_______ Join Now 

Facebook Page________ Join Now 


Comments

Popular posts from this blog

Rajasthan School Opening Date राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 जून 2023 से खुलेंगे

WhatsApp Group______   Join Now   Telegram Group_______   Join Now   Facebook Page________   Join Now Rajasthan School Opening Date राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 जून 2023 से खुलेंगे:  राजस्थान के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां समाप्त होने वाली है। राजस्थान के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 25 जून 2023 तक बढ़ा दी गई है। राजस्थान के सभी सरकारी और निजी स्कूल 26 जून 2023 से खुलेंगे। गर्मियों की छुट्टियां 23 जून तक खत्म होनी थी लेकिन अब 25 जून 2023 को खत्म होंगी और स्कूल 26 जून 2023 से खुलेंगे। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने  के  लिए यहां क्लिक करें :  Click Here सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में इस बार गर्मियों की छुट्टियां लगभग 2 महीनों तक रही है। राजस्थान में स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां 25 जून 2023 को खत्म हो रही है। इसके बाद विद्यार्थी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 26 जून 2023 से जा सकेंगे। स्कूलों में प्रवेशोत्सव का पहला चरण 1 मई से शुरू हुआ था अब प्रवेशोत्सव में भी संशोधन किया गया है। दूसरा चरण 26 जून 2023 से शुर...

Rajasthan Govt College Merit List 2024 राजस्थान सरकारी कॉलेज BA, BSc, BCom फर्स्ट मेरिट लिस्ट देखें

  WhatsApp Group______   Join Now   Telegram Group_______   Join Now   Facebook Page________   Join Now Rajasthan Govt College Merit List 2024 राजस्थान सरकारी कॉलेज BA, BSc, BCom फर्स्ट मेरिट लिस्ट देखें  राजस्थान की सभी सरकारी कॉलेज में BA, BSc, Bcom फर्स्ट ईयर में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है साथ ही गवर्नमेंट मेरिट लिस्ट भी जारी की जा रही है राजस्थान कि सभी गवर्नमेंट कॉलेज की फर्स्ट मेरिट लिस्ट 22 जुलाई 2024 को जारी होने की पूरी संभावना बताई जा रही है जिन जिन अभ्यर्थियों ने बीए, बीएससी, बीकॉम फर्स्ट ईयर की मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं  राजस्थान गवर्नमेंट कॉलेज पहली मेरिट लिस्ट आज 22 जुलाई 2024 को जारी की जाएगी, अभ्यर्थी नीचे दिए गए मेरिट लिस्ट लिंक से चेक करें हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने  के  लिए यहां क्लिक करें :  Click Here Rajasthan Admission Merit List 2024 Overview Organization Commissionerate College    Education , Jaipur College  All Government Colleges of Rajasthan Academic Session 2024-25 Year 1st Year...

RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का 9970 पदों पर नोटिफिकेशन जारी आवेदन फॉर्म शुरू

  WhatsApp Group______   Join Now   Telegram Group_______   Join Now   Facebook Page________   Join Now RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का 9970 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विस्तृत और डिटेल नोटिफिकेशन 11 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है RRB ALP Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएंगे जबकि रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2025 रखी गई है इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म भरना होगा। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने  के  लिए यहां क्लिक करें :  Click Here आरआरबी एएलपी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 9970 पदों पर जारी किया गया है इसमें सामान्य वर्ग के लिए 4116 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1716 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 858 पद, ओबीसी के लिए 2289 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 991 पद रखे गए हैं जबकि एक्स सर्विसमैन के लिए 1004 पद आरक्षित किए गए हैं रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2025 के लिए...