Skip to main content

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 सुकन्या समृद्धि योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी यहां से देखें

 

WhatsApp Group______ Join Now 

Telegram Group_______ Join Now 

Facebook Page________ Join Now 

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 सुकन्या समृद्धि योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी यहां से देखें: सरकार की तरफ से लोगों की सुविधाओं के लिए कई प्रकार की बचत योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें बेटियों के लिए सबसे अच्छी योजना Sukanya Samriddhi Yojana 2023 है। Sukanya Samriddhi Yojana 2023 वर्तमान समय में सबसे अधिक पॉपुलर हो रही है। सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की योजना है। इस बचत योजना की शुरुआत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत की गई है। Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के तहत खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या निर्धारित सरकारी बैंकों में खोला जा सकता है। Sukanya Samriddhi Yojana 2023 की संपूर्ण जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं।



Sukanya Samriddhi Yojana 2023 सामान्य जानकारी

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के अंतर्गत माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपनी बेटी के नाम से खाता खोल सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए बेटी की आयु सीमा जन्म से लेकर 10 वर्ष तक रखी गई है। सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के तहत खाता किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवाया जा सकता है। वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर 7.6 फीसदी की चल रही है। सुकन्या समृद्धि योजना को न्यूनतम 250 रुपए देकर खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना कम से कम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा करवा सकते हैं। इस योजना में आपको बेटी के लिए 15 साल तक रुपए जमा करवाने हैं और यह योजना 21 साल में मैच और हो जाती है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Rate of interest ब्याज दर

सुकन्या समृद्धि योजना में वर्तमान समय में ब्याज दर 7.6 प्रतिशत चल रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में हर तिमाही पर भारत सरकार द्वारा ब्याज दर तय की जाती है। फिलहाल एक जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 के लिए ब्याज दर 7.6 प्रतिशत तय की गई है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Eligibility योग्यता

  • Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के तहत खाता लड़की के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक खुलवाया जा सकता है। यानी लड़की की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक बालिका के नाम से एक ही सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है। जानी एक लड़की के नाम से एक से ज्यादा खाते नहीं खोल सकते।
  • एक परिवार में केवल दो लड़कियों के नाम से ही सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि अकाउंट कुछ विशेष मामलों में (जुड़वा बच्चे) ही 2 से अधिक लड़कियों के लिए खोला जा सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट केवल लड़की के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा खोला जाता है।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Benefit लाभ

  • अधिकतम ब्याज दर: सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट की ब्याज दर अधिक रखी गई है। फिलहाल सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 7.6% चल रही है।
  • गारंटीड रिटर्न: सुकन्या समृद्धि योजना में किसी तरह का रिस्क नहीं है। क्योंकि यह सरकार की योजना है। इसलिए यह गारंटीड रिटर्न प्रदान करती है।
  • टैक्स बेनिफिट: सुकन्या समृद्धि योजना में धारा 80C के तहत इनकम टैक्स में छूट मिलती है।
  • ट्रांसफर बेनिफिट: सुकन्या समृद्धि अकाउंट एक बैंक से दूसरे बैंक या दूसरे डाकघर में ट्रांसफर करवाया जा सकता है।
  • कंपाउंडिंग का लाभ: सुकन्या समृद्धि योजना में चक्रवर्ती ब्याज प्राप्त होता है। जिससे आपको लंबे समय बाद शानदार रिटर्न प्राप्त होता है।
  • निवेश में सहूलियत: इस योजना में व्यक्ति 1 वर्ष में न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए प्रति वर्ष जमा कर सकता है। आप अपने समय और आर्थिक स्थिति के हिसाब से योजना में निवेश कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Other Features अन्य प्रमुख विशेषताएं

  • सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम ₹250 और अधिकतम 1.50 लाख सालाना जमा करवा सकते हैं। यह राशि 15 साल तक जमा करवानी पड़ती है। यह खाता 21 साल में मैच्योर हो जाता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता परिपक्व होने पर राशि लड़की को दे दी जाती है। यदि परिपक्वता के बाद खाता बंद नहीं किया जाता है, तो बैलेंस रकम पर ब्याज मिलता रहता है।
  • यदि लड़की का विवाह 21 वर्ष पूरे होने से पहले हो जाता है तो खाता अपने आप बंद हो जाएगा।
  • सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने की तारीख से 15 वर्ष तक रुपए जमा करने होते हैं इसके बाद जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है।
  • 21 वर्ष की परिपक्वता अवधि पूरी होने पर लड़की रकम निकाल सकती है। लेकिन उस समय उसकी आयु 18 वर्ष की हो गई हो। इस स्थिति में वह कुल राशि का 50% निकाल सकती है।
  • लड़की की उम्र 18 वर्ष से अधिक होने पर या उसके 10 वीं कक्षा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए 50% तक पैसा निकाला जा सकता है, पैसा एक साथ या फिर किस्तों में मिल सकता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना EEE निवेश के अंतर्गत आती है। इसका मतलब है कि निवेश की गई राशि और ब्याज के साथ-साथ मैच्योरिटी राशि पर भी टैक्स नहीं लगेगा।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Required Documents

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 के तहत खाता खोलने के लिए अभ्यर्थी के पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होना अनिवार्य है।

  1. लड़की का जन्म प्रमाण पत्र।
  2. लड़की के माता-पिता या कानूनी अभिभावक का आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली या टेलीफोन का बिल आदि।
  3. पैन कार्ड।

Sukanya Samriddhi Yojana 2023 Calculator कैलकुलेटर

यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 रुपए प्रति महीने जमा करते हैं। तो 1 वर्ष में आपको 12,000 रुपए जमा करते हैं। इस तरह आप 15 साल में कुल 1,80,000 रुपए का निवेश करेंगे और आपको 3,29,212 रुपए ब्याज मिलेगा। इस तरह आपको मैच्योरिटी पर कुल 5,09,212 रुपए मिलेंगे।

यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना में प्रति महीने 5000 रुपए जमा करते हैं। तो आप 1 वर्ष में कॉल 60,000 रुपए निवेश करेंगे। इस तरह आप 15 सालों में कुल 9,00,000 लाख रुपए का निवेश करेंगे। इसमें यदि 7.6% की ब्याज दर से देखा जाए तो मैच्योरिटी पर आपको 25,46,062 रुपए मिलेंगे।

WhatsApp Group______ Join Now 

Telegram Group_______ Join Now 

Facebook Page________ Join Now 


Comments

Popular posts from this blog

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List Result: राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2026 फाइनल रिजल्ट जारी

  WhatsApp Group______   Join Now   Telegram Group_______   Join Now   Facebook Page________   Join Now Rajasthan Pashu Parichar Waiting List Result: राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट की फाइनल तीसरी लिस्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पशु परिचर भर्ती के लिए एग्जाम दिया है वह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं आपको बता दे की राजस्थान पशु परिचर के लिए परीक्षा 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी इसके बाद कर्मचारी चयन आयोग ने पशु परिचर रिजल्ट की तीसरी लिस्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दी है। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने  के  लिए यहां क्लिक करें :  Click Here Rajasthan Pashu Parichar Waiting List Result Latest News राजस्थान पशु परिचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी से लेकर 17 फरवरी 2024 तक आमंत्रित किए गए थे इसके बाद राजस्थान पशु परिचर के लिए परीक्षा 1 दिसंबर से लेकर 3 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई थी जिसकी ऑफिशल आंसर की 24 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई थी। राजस्थान पशु परिचर परीक्षा का रिजल्ट 4 अप्रैल 2025 को ...

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course: सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

  WhatsApp Group______   Join Now   Telegram Group_______   Join Now   Facebook Page________   Join Now Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course: सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स 2026 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जो अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उन्हें यह कोर्स बोनस अंक दिला सकते हैं इन डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन 28 अप्रैल से लेकर 25 जून 2026 तक कर सकते हैं जबकि कोर्स की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने  के  लिए यहां क्लिक करें :  Click Here Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Overview Admission Name SPUP Diploma Admission 2026 University Sardar Patel University of Police Security & Criminal Justice Courses Diploma & Certificate Courses Application Mode Online Admission Session 2026 Location Jodhpur Application Date 28 april to 25 june 2026 Official ...

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 10वीं पास 4960 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

  WhatsApp Group______ Join Now   Telegram Group_______ Join Now   Facebook Page________ Join Now Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड द्वारा ‘स्वस्थ्य पशु सुरक्षित पशुपालक’ योजना के अंतर्गत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें डेयरी विस्तार अधिकारी, डेयरी विकास अधिकारी और डेयरी समन्वयक के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है यह एक निजी क्षेत्र की पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जो पशुपालन, डेयरी विकास और ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में कार्य करती है इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 8 अप्रैल से लेकर 28 मई 2026 तक रखी गई है। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Overview Recruitment Organization Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Post Name डेयरी विस्तार और डेयरी विकास अधिकारी, डेयरी समन्वयक Advt No. 02/BPNL/2026-27 Vacancies 4960 Posts Salary/ Pay Scale According to the posts Job Location India Category BPNL Recruitment 2026 Mode of Apply Online Applic...