Skip to main content

Palanhar Yojana: पालनहार योजना में सरकार देगी 18 वर्ष तक के बच्चों को 1500 रुपये प्रतिमाह

 

WhatsApp Group______ Join Now 

Telegram Group_______ Join Now 

Facebook Page________ Join Now

पालनहार योजना के तहत 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को 750 रुपए प्रतिमाह और स्कूल में प्रवेश होने के बाद 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाते हैं इस योजना का लाभ अनाथ, आश्रित और गरीब बच्चों को दिया जाता है।
अनाथ बच्चों के पालन पोषण, शिक्षा आदि की व्यवस्था संस्थागत नहीं की जाकर समाज के भीतर ही बालक बालिकाओं के निकटतम रिश्तेदार एवं परिचित व्यक्ति के परिवार में करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को पालनहार बनाकर राज्य की ओर से पारिवारिक माहौल में शिक्षा, वस्त्र, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है पालनहार परिवार की वार्षिक आय 1.20 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।।

पालनहार योजना के लिए पात्रता

अनाथ बच्चे, न्यायिक प्रक्रिया से मृत्यु दंड/ आजीवन कारावास प्राप्त माता-पिता की संतान, निराश्रित पेंशन की पात्र विधवा माता की अधिकतम तीन संताने, नाता जाने वाली माता की अधिकतम तीन संताने, पुनर्विवाहित विधवा माता की संतान, एड्स पीड़ित माता-पिता की संतान, कुष्ठ रोग से पीड़ित माता-पिता की संतान, विकलांग माता-पिता की संतान, तलाकशुदा परित्यक्ता महिला की संतान।

पालनहार योजना का लाभ

इस योजना में प्रत्येक अनाथ बच्चों हेतु पालनहार परिवार को 5 वर्ष की आयु तक के बच्चे के लिए ₹750 प्रति माह की दर से और स्कूल में प्रवेशित होने के बाद 18 वर्ष की आयु पूरी करने तक ₹1500 प्रति माह की दर से अनुदान उपलब्ध कराया जाता है इसके अतिरिक्त वस्त्र,  जूते, स्वेटर एवं अन्य आवश्यक कार्य हेतु ₹2000 प्रतिवर्ष प्रति अनाथ की दर से वार्षिक अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है।

पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन शुरू

पालनहार योजना का निरंतर लाभ लेने के लिए इसका वार्षिक सत्यापन करवाना जरूरी होता है सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों का शैक्षणिक सत्र 2023-24 में निर्धारित समय अवधि 30 अप्रैल तक रखी गई थी जो वार्षिक सत्यापन नहीं करवा पाए हैं उन्हें अब 31 मई तक अपना वार्षिक सत्यापन करवाना होगा।

पालनहार योजना आवेदन प्रक्रिया

पालनहार योजना के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन कर सकते हैं सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है फिर आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है और आवश्यक दस्तावेज साथ में लगाने हैं इसके बाद अपने शहर के जिलाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विकास अधिकारी के पास फॉर्म जमा करवा सकते हैं।

अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा एसएसओ पोर्टल एवं नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं आवेदन करने के बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा आपके द्वारा दी गई जानकारी सही पाए जाने पर योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा पालनहार योजना में ईमित्रा से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु ब्लाॅक सामाजिक सुरक्षा कार्यालय में संपर्क करें।

Palanhar Yojana Check

पालनहार योजना के लिए आवेदन यहां से करें

पालनहार योजना का स्टेटस यहां चेक करें

WhatsApp Group______ Join Now 

Telegram Group_______ Join Now 

Facebook Page________ Join Now


Comments

Popular posts from this blog

Rajasthan Pashu Parichar Waiting List Result: राजस्थान पशु परिचर भर्ती 2026 फाइनल रिजल्ट जारी

  WhatsApp Group______   Join Now   Telegram Group_______   Join Now   Facebook Page________   Join Now Rajasthan Pashu Parichar Waiting List Result: राजस्थान पशु परिचर रिजल्ट की फाइनल तीसरी लिस्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दी गई है जिन अभ्यर्थियों ने राजस्थान पशु परिचर भर्ती के लिए एग्जाम दिया है वह अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं आपको बता दे की राजस्थान पशु परिचर के लिए परीक्षा 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी इसके बाद कर्मचारी चयन आयोग ने पशु परिचर रिजल्ट की तीसरी लिस्ट 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दी है। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने  के  लिए यहां क्लिक करें :  Click Here Rajasthan Pashu Parichar Waiting List Result Latest News राजस्थान पशु परिचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 जनवरी से लेकर 17 फरवरी 2024 तक आमंत्रित किए गए थे इसके बाद राजस्थान पशु परिचर के लिए परीक्षा 1 दिसंबर से लेकर 3 दिसंबर 2024 तक आयोजित की गई थी जिसकी ऑफिशल आंसर की 24 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई थी। राजस्थान पशु परिचर परीक्षा का रिजल्ट 4 अप्रैल 2025 को ...

Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course: सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स नोटिफिकेशन जारी आवेदन शुरू

  WhatsApp Group______   Join Now   Telegram Group_______   Join Now   Facebook Page________   Join Now Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course: सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एवं आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स 2026 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जो अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं उन्हें यह कोर्स बोनस अंक दिला सकते हैं इन डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन 28 अप्रैल से लेकर 25 जून 2026 तक कर सकते हैं जबकि कोर्स की फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने  के  लिए यहां क्लिक करें :  Click Here Rajasthan Police Bonus Marks Certificate Course Overview Admission Name SPUP Diploma Admission 2026 University Sardar Patel University of Police Security & Criminal Justice Courses Diploma & Certificate Courses Application Mode Online Admission Session 2026 Location Jodhpur Application Date 28 april to 25 june 2026 Official ...

Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड में 10वीं पास 4960 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

  WhatsApp Group______ Join Now   Telegram Group_______ Join Now   Facebook Page________ Join Now Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026: भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड द्वारा ‘स्वस्थ्य पशु सुरक्षित पशुपालक’ योजना के अंतर्गत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें डेयरी विस्तार अधिकारी, डेयरी विकास अधिकारी और डेयरी समन्वयक के पदों पर भर्ती आयोजित की जा रही है यह एक निजी क्षेत्र की पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जो पशुपालन, डेयरी विकास और ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में कार्य करती है इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 8 अप्रैल से लेकर 28 मई 2026 तक रखी गई है। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Recruitment 2026 Overview Recruitment Organization Bharatiya Pashupalan Nigam Limited Post Name डेयरी विस्तार और डेयरी विकास अधिकारी, डेयरी समन्वयक Advt No. 02/BPNL/2026-27 Vacancies 4960 Posts Salary/ Pay Scale According to the posts Job Location India Category BPNL Recruitment 2026 Mode of Apply Online Applic...