Skip to main content

Kisan Karj Mafi: राज्य सरकार का बड़ा फैसला किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्जा माफ

 

WhatsApp Group______ Join Now 

Telegram Group_______ Join Now 

Facebook Page________ Join Now

सरकार की तरफ से किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर दिया है सभी किसान भाइयों के लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आई है लंबे समय बाद किसानों के दो लाख रुपए तक का कर्जा माफ कर दिया है।
हमारे देश के अधिकांश किसान कर्जा लेते हैं और इनमें से अधिकांश किसान कर्ज में डूब जाते हैं जिनकी हालत सुधारने के लिए सरकार समय-समय पर अनेक कदम उठाती है इसी दिशा में तेलंगाना सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है।

किसने की आर्थिक समस्या को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की सरकार ने कर्ज माफी का ऐलान किया है तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य के किसानों के लिए ₹2 लाख की ऋण माफी की घोषणा कर दी है।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस से बातचीत में कहा गया की 2018 से 2023 के बीच जिन किसानों ने दो लाख रुपए तक का कर्ज लिया है उन्हें एकमुश्त माफ किया जाएगा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने 12 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 तक 5 साल की अवधि के लिए राज्य के किसानों द्वारा लिए गए दो लाख रुपए के कर्ज को माफ करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्ज माफी की शर्तों सहित इसका पूरा विवरण बाद में घोषित किया जाएगा ऋण माफी से राज्य के खजाने पर लगभग 31000 करोड रुपए का बोझ पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 2 लाख रुपए के कृषि कर्ज माफी के अपने चुनावी वादे को पूरा कर रही है हमारी सरकार राज्य में सत्ता में आने के 8 महीने के भीतर किसानों से किया वादा पूरा कर रही है इस बीच तेलंगाना सरकार के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह किसान न्याय के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

Kisan Karj Mafi Update

आपके राज्य में किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे या नहीं किए जाएंगे इसके अलावा किसानों के लिए कौन सी योजनाएं चल रही है सभी जानकारी समय से प्राप्त करने लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं

WhatsApp Group______ Join Now 

Telegram Group_______ Join Now 

Facebook Page________ Join Now


Comments